Menu

मार्च अभियान में "क़तर की खातिर" लॉन्च होने के बाद से, 35,000 से अधिक नागरिकों और कतर निवासियों ने कतर की  इस कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वयंसेवक  बनकर इस दिशा की ओर कदम बढ़ाया है।

स्वयंसेवी केंद्र द्वारा स्वयंसेवकों की स्क्रीनिंग की जाती है और सफल आवेदकों को चिकित्सा योग्यता / पृष्ठभूमि के अनुसार समूहित किया जाता है।  125 से अधिक कार्यशालाओं के माध्यम से हजारों स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

स्वयंसेवकों के कर्तव्यसूची अनुसार देश भर में  सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नैदानिक चिकित्सा पद्धति,
संबंधित स्वास्थ्य अभ्यास, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता और रसद प्रदान का समर्थन करना शामिल है।

"यह हमारे देश और दुनिया के लिए एक कठिण समय है, और मैं कोरोनावायरस से लड़ने में मदद करना चाहता हूँ। मैं अपना समय सरकार और कतर देश को समर्पित करता हूँ । मैंने कतर ही में जन्म लिया  और देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरा विश्वास है कि स्वयंसेवक बनकर किसी एक तरह मातृभूमि कतर 
राष्ट्र  से  प्राप्त अनेक उपकारों का ऋण चुकाने का  यह एक माध्यम है। 
और जैसे ही इस स्वयंसेवक कार्यक्रम की घोषणा की गई, मैंने एक स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण किया। "

 स्वयंसेवक निसरिन बत्ताह


 "हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवधिकाल में हैं।
और जनसमुदाय को कुछ वापस देना महत्वपूर्ण है। 
स्वयंसेवक बनकर हम खासकर उन बुजुर्गों की मदद कर सकते हैं जो कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हैं।"

 स्वयंसेवक लूमा डायब


 स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करने के लिए, यहां क्लिक करें​

Copyright © 2022 Ministry of Public Health. All rights reserved.

COVID-19 Services Assistant خدمة المساعدة الخاصة بكوفيد-19
COVID-19 Services Assistant خدمة المساعدة الخاصة بكوفيد-19